{"_id":"588def594f1c1b2d3de800d1","slug":"if-it-s-not-extortion-girl-taunted-browning","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी न देने पर महिला पर ताना तमंचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंगदारी न देने पर महिला पर ताना तमंचा
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Sun, 29 Jan 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जियाखेल में रंगदारी न देने पर एक युवक ने महिला की कनपटी पर तमंचा रख दिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस के पहुंचने से पहले वह महिला का सिर दीवार से टकराकर भाग गया। महिला के सिर में गुम चोटें आईं हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एनसीआरआर दर्ज कर ली है। मोहल्ला जियाखेल निवासी प्रेमवती ने बताया कि उनके पति ओमप्रकाश ने एक व्यक्ति को अपनी दुकान किराये पर दी थी। किराएदार से दुकान खाली कराने को लेकर वर्ष 2012 में विवाद हो गया था। बाद में समझौता होने पर दुकान खाली करा ली गई थी। आरोप है कि आरसी मिशन क्षेत्र निवासी मोनू प्रेमवती के पति से यह कहकर रंगदारी मांग रहा है कि दुकान उसने खाली कराई है। आरोप लगाया कि शनिवार देर रात वह रंगदारी मांगने घर आ धमका। मोनू ने दरवाजा खटखटाया तो प्रेमवती बाहर निकलीं तो उसने 50 हजार रुपये की मांग की। रुपये देने से मना करने पर उसने प्रेमवती की कनपटी से तमंचा सटा दिया और जान से मारने की धमकी दी। प्रेमवती के शोर मचाने पर परिवार और मोहल्ले के लोग आ गए। इस पर मोनू ने गाली-गलौज करते हुए धमकाना शुरू कर दिया। इसी बीच प्रेमवती के बेटे ने डायल-100 पर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी प्रेमवती का सिर दीवार से टकराकर भाग गया। इंस्पेक्टर केके चौधरी ने बताया कि मामले की एनसीआर दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन