फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   If caught, the young man with the girl's firing

लड़की के साथ पकड़े जाने पर युवक ने की फायरिंग

Sun, 14 Jun 2015 09:21 PM IST
शाजहांपुर।
शाजहांपुर। Updated Sun, 14 Jun 2015 09:21 PM IST
विज्ञापन
If caught, the young man with the girl's firing
 थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला पक्का तालाब में रविवार की दोपहर एक लड़की के साथ डेयरी में पकड़े जाने के डर से युवक ने फायरिंग कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवकों को दो तमंचों और चार कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बड़ी विसरात में रहने वाला सागर यादव रविवार की दोपहर मोहल्ला पक्का तालाब स्थित अपने दोस्त की डेयरी में एक लड़की को लेकर आया। सागर यादव ने अंदर से डेयरी बंद कर ली। मोहल्ले वालों को इसकी भनक लगी तो वह इकट्ठे हो गए और डेयरी का दरवाजा खटखटाना शुरू कर दिया। सागर ने मोहल्ले वालों को डराने के लिए ताबड़तोड़ चार फायर किए। अचानक हुई फायरिंग की घटना से मोहल्ले में दहशत फैल गई। सागर ने लड़की के साथ भागने का प्रयास किया, लेकिन मोहल्ले के लोगों ने उसे पकड़ लिया। पूर्व मेंबर जगदीश मौर्य ने सदर बाजार पुलिस को दी। मौके हद्दफ चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने सागर को दो तमंचों, चार कारतूस और चार खोखे के साथ गिरफ्तार कर लिया। सागर के साथ मिली लड़की के उसके परिवार वालों को बुलाकर सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed