{"_id":"594c0c404f1c1b530a8b4690","slug":"i-will-write-that-you-will-not-get-the-claim","type":"story","status":"publish","title_hn":"...ऐसा लिखूंगा कि तुझे क्लेम नहीं मिलेगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
...ऐसा लिखूंगा कि तुझे क्लेम नहीं मिलेगा
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Updated Thu, 22 Jun 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रोशनगंज निवासी सुशीला देवी पत्नी रामेश्वर दयाल ने विवेचना अधिकारी पर धमकाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मामले की जांच किसी दूसरे थाने या अन्य किसी एजेंसी से कराने की मांग की है।
पीड़िता ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि उसके देवर अशोक के दोनों पैर 12 अप्रैल को बरेली मोड़ पर ट्रक की चपेट में आकर कुचल गए थे। इलाज के दौरान उनकी जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। उन्होंने ट्रक नंबर के आधार पर अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद विवेचक ने उन्हें धमकी दी कि वह ऐसा लिख देंगे, जिससे क्लेम नहीं मिल पाएगा। पीड़िता का आरोप है कि विवेचक ट्रक मालिक से मिल चुके हैं और उसके इस केस में गलत तथ्यों के आधार पर विवेचना कर रहे हैं, लिहाजा इस प्रकरण की जांच किसी दूसरे थाने या अन्य किसी एजेंसी से कराया जाना न्याय संगत होगा। पीड़िता का कहना है कि उनके देवर मजदूरी पेशा थे और घटना वाले दिन भी मजदूरी की तलाश में घर से निकले थे।
मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। यदि पीड़िता की ओर से कोई शिकायत मिलती है तो उसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
- अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव, सीओ सिटी