{"_id":"9a31958fc886fc34be564a57def99164","slug":"husband-and-six-reports-against-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
जलालाबाद।
Updated Wed, 22 Apr 2015 08:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार रात पति से कहासुनी होने से नाराज विवाहिता ने घर में रखा मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। लपटों से घिरी पत्नी को देखकर पति ने उसे बचाने की कोशिश की, इससे वह भी झुलस गया। गंभीर हालत में घरवालों नेे विवाहिता को रात मे ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन बुधवार सुबह तड़के इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में मृतका के पिता ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी बेटी को जलाकर मार डालने का आरोप लगाते हुए पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सूचना पाकर सीओ अशोक सिंह तथा कोतवाल शक्ति सिंह तोमर ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच पड़ताल की।
मंगलवार रात करीब दस बजे पति से कहासुनी हो जाने के बाद घर के अन्य लोग जब छत पर सोने चले गए, तभी यह घटना हो गई। उधर फर्रुखाबाद के थाना घटियाघाट के गांव विकासनगर निवासी अजय शुक्ला ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बेटी 23 वर्षीय रोली की शादी कस्बे के मोहल्ला अशफाकनगर निवासी विकास शुक्ला के साथ बीते साल तीन जुलाई को की थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराली दहेज में कार देने की मांग करते हुए उसकी बेटी को प्रताड़ित करने लगे। इसको लेकर उसने उन लोगों को काफी समझाया बुझाया, लेकिन इसके बाद भी वह लोग नहीं माने और इसी को लेकर मंगलवार रात पति विकास, देवर राजीव और लालू, ननद शिवा, सास मंजूषा देवी तथा ससुर नंद किशोर ने उसकी बेटी को जलाकर मार डाला। विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
पत्नी की विदा करने गए
युवक को ससुरालियों ने पीटा
जमुनिया दौलतपुर। नाराज पत्नी की विदा कराने गए युवक की ससुराल वालों ने पिटाई कर उसे भगा दिया। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना-पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
थाना कांट क्षेत्र के गांव रमापुर निवासी अनिल कुमार ने एसपी को दिए पत्र में बताया कि करीब तीन साल पहले उनकी शादी जिला गाजीपुर के थाना शादियाबाद क्षेत्र में रहने वाली सुनीता से हुई थी। शादी के बाद से ही सुनीता नाखुश रहने लगी। शादी के एक साल बाद उनके घर बच्चे का जन्म हुआ, जिसकी कुछ समय बाद मौत हो गई थी। 13 अप्रैल को सुनीता बगैर बताए घर से चली गई। सुनीता की तलाश करने पर रिश्तेदारी में पता चला की सुनीता अपने मायके चली गई है। पता लगने पर अनिल, सुनीता की विदा कराने अपनी ससुराल गया। आरोप है कि ससुराल वालों ने सुनीता को साथ में भेजने की एवज में 20 हजार रुपये मांगे। अनिल के मना करने पर ससुराल वालों ने उसकी पिटाई कर दी। जिससे उसको काफी चोट आई हैं।