फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Hunt made ??three passengers Jhrkhuranon

जहरखुरानों ने तीन यात्रियों को बनाया शिकार

Sat, 30 Jan 2016 12:25 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sat, 30 Jan 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
 जहरखुरानों ने अलग-अलग बसों में तीन यात्रियों को शिकार बनाकर उन्हें लूट लिया। तीनों को बेहोशी हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

गोंडा के थाना तलब सिंह क्षेत्र के गांव दीन सिंहपुर में रहने वाले 45 वर्षीय जमुना प्रसाद बृहस्पतिवार की रात दिल्ली से घर वापस जा रहे थे, रास्ते में उन्हें जहरखुरानों ने जहरीला पदार्थ खिलाकर नगदी, मोबाइल और सामान लूट लिया। रोडवेज बस स्टैंड से उन्हें बेहोशी हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, लखीमपुर खीरी के थाना पसगवां क्षेत्र के गांव चंडीला निवासी 24 वर्षीय सईद हरदोई बस अड्डा के पास बेहोश मिले। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सईद से भी जहरखुरानों ने नगदी और मोबाइल लूट लिया। दिल्ली से आई शाहजहांपुर डिपो की बस में 35 वर्षीय अज्ञात युवक को जहरखुरानों ने अपना शिकार बनाकर लूट लिया। बस परिचालक ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने के बाद वह बगैर किसी को बताए अस्पताल से चला गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed