{"_id":"57bc6c954f1c1b2926d4fa05","slug":"ht-line-clash-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन टूटने से लगी आग, लाखों की क्षति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एचटी लाइन टूटने से लगी आग, लाखों की क्षति
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Tue, 23 Aug 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
एचटी लाइन टूटने से लगी आग, लाखों की क्षति
नगर के मोहल्ला उम्मरपुर खड्डी वाली पुलिया के पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन सोमवार रात लगभग 10 बजे टूटकर गिरने से नाले के किनारे बने घरों में जबरदस्त आग लग गई। इससे घरेलू सामान के अलावा घरों में रखा बिक्री का सामान भी जल गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने नागरिकों की मदद से लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
मोहल्ला उम्मरपुर में 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन का तार सोमवार रात लगभग 10 बजे टूट गया। इससे मकानों में जबरदस्त आग लग गई, जिस पर नागरिकों ने पुलिस और सब स्टेशन को सूचना देकर बिजली सप्लाई बंद कराई। इस दौरान आसिफ के मकान में जबरदस्त आग लग गई, जो कि पड़ोसी शमशुद्दीन और अतहर के गोदामों तक जा पहुंची। इससे गोदामों में रखा सामान, बर्तन व जनरल स्टोर का सामान व घरेलू सामान जल गया। लोगों का कहना है कि इससे पूर्व भी लगभग ढाई महीने पहले इस लाइन से शमशुद्दीन का बेटा मोहम्मद रजा व साबिर का बेटा राहिल करंट लगने से झुलस गया था। इस दौरान पुलिस ने घरों से सामान निकलवाकर बाहर रखवा दिया। मोहल्ले वासियों ने इस लाइन को हटाने की मांग की है।