{"_id":"57e3e5054f1c1b693ca82206","slug":"hospital-demolition-those-who-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में तोड़फोड़ करने वालों पर रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अस्पताल में तोड़फोड़ करने वालों पर रिपोर्ट
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Thu, 22 Sep 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में बनखंडी नाथ मंदिर के पास बालाजी नर्सिंग होम में बुधवार की देर रात मरीज को भर्ती नहीं करने पर तीमारदारों ने जमकर तोड़फोड़ और हंगामा किया था। डॉक्टर की तहरीर पर तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
मोहल्ला खलील गर्बी निवासी डॉ. आनंद अग्रवाल कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि रात करीब 11 बजे मोहल्ला चौक के कुछ लोग एक घायल व्यक्ति को लेकर आए। जो कि किसी हादसे में घायल हुआ था। डॉक्टर के मुताबिक उनकी तबीयत ठीक नहीं थी, जबकि उनके स्टाफ के अधिकांश कर्मचारी बुखार होने की वजह से छुट्टी पर थे। इसी वजह से उन्होंने घायल का इलाज करने में असमर्थता जताई और घायल को किसी अन्य अस्पताल में ले जाने की सलाह दी। इस पर मरीज के साथ आए रिश्तेदारों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। वह लोग गेट का ताला तोड़कर अस्पताल के अंदर घुस आए और अस्पताल में लगे शीशे, टेलीफोन और अन्य उपकरण तोड़ डाले। तीमारदारों ने जमकर हंगामा किया। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा और चिकित्सा एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके विवेचना शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर कोतवाली आरएन चौधरी के मुताबिक मामले में मुकदमा दर्ज करके तोड़फोड़ करने वालों की तलाश की जा रही है।