{"_id":"6a8bd48d6a339fe84f04183b","slug":"bus-conductor-murdered-with-a-sharp-edged-weapon-in-bathinda-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा में कंडक्टर की हत्या: काम के बाद गांव के लिए हुआ था रवाना, बस स्टैंड के पीछे तेजधार हथियार से हुआ वार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बठिंडा में कंडक्टर की हत्या: काम के बाद गांव के लिए हुआ था रवाना, बस स्टैंड के पीछे तेजधार हथियार से हुआ वार
Mon, 24 Aug 2026 10:50 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
Published by: Nivedita
Updated Mon, 24 Aug 2026 10:50 AM IST
सार
बलजिंदर सिंह निवासी चुघे कलां रविवार देर शाम बस स्टैंड में बस खड़ी करके अपने गांव की तरफ रवाना हुआ था। कुछ देर बाद वह घायल अवस्था में मिला। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी माैत हो गई।
विज्ञापन
माैके पर जुटी भीड़
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बठिंडा शहर के बस स्टैंड के पीछे एक बस कंडक्टर की अज्ञात व्यक्तियों ने तेजधार हथियार से हत्या कर दी। मृतक की पहचान बलजिंदर सिंह निवासी चुघे कलां के तौर पर हुई है। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घटना रविवार देर शाम की बताई जा रही है।
प्राइवेट बस ड्राइवर इकबाल सिंह ने बताया कि उसके साथ बस पर बलजिंदर सिंह बतौर कंडक्टर काम करता था। रविवार शाम साढ़े सात बजे वह बस स्टैंड में बस खड़ी करके अपने-अपने गांव की तरफ रवाना हुए थे।
बस चालक ने बताया कि करीब पौने आठ बजे उसको फोन आया कि तुम्हारा कंडक्टर बस स्टैंड के पीछे खोखे के पास घायल अवस्था में गिरा हुआ है। चालक ने बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ जब बस स्टैंड पहुंचा तो उन्होंने घायल को तुरंत सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया जहां बलजिंदर को मृत घोषित कर दिया गया। बस चालक ने बताया कि सीसीटीवी में दो व्यक्ति दिखाई दे रहे है, जिन्होंने बलजिंदर को किरच मारकर उसकी हत्या की और फरार हो गए।
विज्ञापन
थाना कोतवाली के थानाध्यक्ष यादविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, आसपास के सीसीटीवी फुटेज को चेक किया जा रहा है, जिससे आरोपियों की पहचान हो सके। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।