फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News: Thieves Loot Empty House by Breaking Lock, Security Exposed as CCTV Cameras Found Non-Functional

Korba News: सूने मकान का ताला तोड़कर सामान ले उड़े चोर, सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुली, CCTV भी खराब मिले

Mon, 24 Aug 2026 09:40 AM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Mon, 24 Aug 2026 09:40 AM IST
सार

पावर हाइट्स कॉलोनी में चोरी की वारदात के बाद सुरक्षा व्यवस्था सवालों में आ गई है। एक सूने मकान का ताला तोड़कर चोर सामान ले गए, जबकि कॉलोनी में लगे CCTV कैमरे भी खराब मिले। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Korba News: Thieves Loot Empty House by Breaking Lock, Security Exposed as CCTV Cameras Found Non-Functional
पावर हाइट्स कॉलोनी के सूने मकान में चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के घंटाघर-बुधवारी मार्ग स्थित पावर हाइट्स कॉलोनी में बीती रात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया। चोरों ने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कमरे व अलमारी खंगालकर सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद कॉलोनी में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पावर हाइट्स कॉलोनी के मून ब्लॉक में रहने वाले विशाल गुप्ता के मकान में यह चोरी हुई है। विशाल गुप्ता बालको प्लांट में नियोजित ठेका कंपनी में अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार रात उनके रिश्तेदार के निधन की सूचना मिली थी, जिसके बाद वे रात में अपने मकान में ताला लगाकर रवाना हो गए थे। वे वर्तमान में किराए के दूसरे मकान में रह रहे हैं। उनके जाते ही कुछ घंटों के भीतर चोरों ने इस सूने मकान को निशाना बना लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: एक और धांधली: अब रायपुर विश्वविद्यालय में पेपर लीक की पुष्टि, B.Sc एग्रीकल्चर प्लांट पैथोलॉजी परीक्षा रद्द
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरों ने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और पूरे कमरे व अलमारी की तलाशी लेकर कीमती सामान चोरी कर लिया। इतना ही नहीं चोरों ने दूसरे मकान की खिड़की से भी घुसने का प्रयास किया। मकान मालिक के आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि कितने की चोरी हुई है और क्या-क्या समान गया है।


सुबह घटना की जानकारी मानिकपुर चौकी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान कॉलोनी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे खराब मिले। एक परिसर में 56 मकान हैं, बावजूद इसके सुरक्षा व्यवस्था लचर पाई गई। इस पर पुलिस ने कॉलोनी समिति को फटकार लगाई और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

मानिकपुर चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा। वहीं कॉलोनीवासियों ने सुरक्षा बढ़ाने और सीसीटीवी कैमरे तत्काल ठीक कराने की मांग की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed