फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   He went on to test vendor, one wounded

परीक्षार्थियों से भिड़े वेंडर, एक जख्मी

Tue, 16 Jun 2015 11:27 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 16 Jun 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
एसएससी का फिजिकल टेस्ट देने रामपुर जा रहे तीन विद्यार्थियों का स्टेशन पर एक वेंडर से झगड़ा हो गया। इस पर तमाम वेंडर एकत्र हो गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें एक वेंडर घायल हो गया। मौके पर पहुंची जीआरपी ने दोनों पक्षों के लोगों को पकड़ लिया। हालांकि बाद में समझौता हो जाने पर मामले को रफा-दफा कर दिया गया।  
विज्ञापन

मंगलवार को निगोही क्षेत्र के तीन अभ्यर्थियों को बुधवार को रामपुर में एसएससी का फिजिकल टेस्ट देने जाना था। छात्र सियालदाह एक्सप्रेस से रामपुर जाने के लिए स्टेशन पहुंचे। वह छोटी रेलवे लाइन स्टेशन और मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक के बीच में स्थित पीपल के पेड़ के पास बैठकर पढ़ रहे थे। इसी दौरान एक अभ्यर्थी के पत्थर लगा। इस पर उसने पास में खड़े एक वेंडर पर पत्थर मारने का आरोप लगाते हुए उसे डांट दिया। इस पर वेंडर भी बिगड़ गया और दोनों के बीच मारपीट और गाली गलौज होने लगी, इसी बीच वहां और वेंडर आ गए। इससे झगड़ा बढ़ गया। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने चारों को पकड़ लिया और थाने ले आए। वहां दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पीटने का आरोप लगाया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो जाने पर मामला रफा-दफा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed