फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Hanged by three marriages

तीन विवाहिताओं ने फांसी लगाकर दी जान

Mon, 20 Mar 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। Updated Mon, 20 Mar 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
 Hanged by three marriages
फांसी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
एक शहर में और दो घटनाएं कलान और मिर्जापुर में हुईं
तीनों की उम्र एक समान, एक के ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप

शहर समेत कलान और मिर्जापुर क्षेत्र में तीन विवाहिताओं ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तीनों के शव पोस्टमार्टम को भेजे गए हैं। खासबात ये है कि तीनों की उम्र 25 वर्ष के ही आसपास है। 
थाना कोतवाली के मोहल्ला बिजलीपुरा निवासी दीपक कश्यप की 25 वर्षीय पत्नी कंचन ने सुबह कमरे की छत के कुंडे में दुपट्टे का फंदा बनाकर गले में डालकर जान दे दी। दीपक प्राइवेट अंबुलेंस चलाता है। पोस्टमार्टम हाउस पर आए दीपक ने बताया कि उसकी पत्नी कंचन पर कुछ ऊपरी हवा का चक्कर था। इसलिए वह अशांत रहती थी। रविवार सुबह वह एंबुलेंस चलाने चला गया। इसी बीच घर पर अकेली कंचन ने दुपट्टे से फांसी लगा ली। 
विज्ञापन

मिर्जापुर थानांतर्गत गांव रसूलपुर निवासी राजेंद्र उर्फ मंगली की 23 वर्षीय पत्नी गोमती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम हाउस पर मंगली के पिता बालिस्टर ने बताया कि शनिवार दोपहर 12 बजे के आसपास उसके बेटे की पत्नी गोमती ने कमरा में लगे कुंडे में धोती का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। पोस्टमार्टम हाउस पर ही गोमती के पिता लज्जाराम ने भी फांसी लगाए जाने की पुष्टि की। मंगली दिल्ली में मजदूरी करता है और होली पर ही घर आया था। होली के बाद वह दूसरे दिन ही दिल्ली चला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना कलान के गांव गुंदौरा निवासी परविंदर की 23 वर्षीय पत्नी पुष्पा ने रविवार सुबह तड़के फांसी लगा ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परविंदर के बाबा राम पाल ने बताया कि गांव में चौपई के आयोजन हो रहे थे। सुबह घर पर कोई नहीं था। इसी बीच करीब चार बजे पुष्पा ने कमरे में लगे कुंडा में धोती से फांसी लगा ली। शव को लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे थाना के सिपाही ने बताया कि मृतका के पिता जिला फर्रुखाबाद के थाना राजेपुर के गांव इमादपुर निवासी कृष्ण पाल ने बेटी के ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। तहरीर के बाद ससुराल वाले भाग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed