फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Goods made millions by Nkb

नकब लगाकर लाखों का माल उड़ाया 

Tue, 06 Sep 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Tue, 06 Sep 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने मकान में नकब लगाकर जेवर, नगदी, कपड़ों समेत तीन लाख से अधिक का सामान चोरी कर लिया और फरार हो गए।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव कजरीनूरपुर निवासी उमेश चंद्र दोनों कमरों में बाहर से कुंडी डाल कर सपरिवार घर के आंगन में सो गए। मंगलवार सुबह पांच बजे उमेश चंद्र की मां उर्मिला उठीं तो कमरा खोलकर अंदर से बंद कुंडी देख सन्न रह गईं। चोर मकान के पीछे से दोनों  कमरों में नकब लगाकर घर में आ धमके और कमरों में रखे बक्सों व अलमारी के ताले तोड़ कर एक हार, मांगबेदा, दो मंगलसूत्र, बिछुआ, दो अंगूठी सोने की, दो जोड़ी पायल व 15 हजार नकद, मां उर्मिला की एक लाकेट, दो अंगूठी, एक जोड़ी झुमकी सोने की, एक जोड़ी पायल चांदी, कीमती साड़ियों सहित लगभग तीन लाख 25 हजार रुपये की चोरी करके फरार हो गए। छोटा बक्सा और ब्रीफकेस सुनील यादव के धान के खेत में डाल गए है। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed