फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Gokshi accused of not helping police

पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े गोकशी के आरोपी

Tue, 04 Jul 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Tue, 04 Jul 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
दो माह पूर्व गांव करनापुर में हुई गोकशी के मामले में नामजद किए गए 11 लोगों में एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद से कोई भी अभियुक्त पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। इसको लेकर पुलिस ने रविवार को भी दो टीमें बनाकर छापामारी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। 
विज्ञापन

गौरतलब है कि आठ मई को पुवायां-खुटार मार्ग पर भैंसी नदी के पास कुछ लोगों ने एक गाय की हत्या कर दी थी। गांव गंगसरा के विहिप कार्यकर्ता मेवाराम कई लोगों के साथ उधर से निकले और गाय कटी देखकर शोर मचा दिया था। शोर सुनकर गाय को काटने वाले मांस लेकर मौके से भाग निकले। जानकारी पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तराजू, बांट, लकड़ी का ओटा, पल्ली, सींग, खाल आदि को कब्जे में ले लिया था। इस मामले में पुलिस ने मेवाराम की ओर से गांव करनापुर के गुड्डू खां, बबलू खां, उसमान, गफ्फार, कासिम, दीन मोहम्मद, आलेनबी, शकील, पूर्व प्रधान हाकिम अली, गांव सकरापुर के महरोज, याबर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। 10 मई को पुलिस ने शकील को पकड़ लिया था। शेष दस आरोपियों के पकड़ने के लिए पुलिस ने तमाम दबिशें दी, लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा। रविवार को पुलिस ने दो टीमें बनाकर घरों और खेतों की ओर से आरोपियों की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। 
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है, जल्द ही सफलता मिल जाएगी। इसके साथ की आरोपियों के घरों की कुर्की कराने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल कर रखी है। कोर्ट से आदेश मिलते ही कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed