{"_id":"d3b5541c98f39c7585d3c4ff2f2dd294","slug":"gm-cut-the-employee-s-finger-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल के जीएम ने काटी कर्मचारी की उंगली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होटल के जीएम ने काटी कर्मचारी की उंगली
शाहजहांपुर।
Updated Mon, 29 Jun 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के प्रमुख होटल रॉयल पन्ना के जीएम नागेन्द्र राय ने चोरी के आरोप में अपने एक कर्मचारी की उंगुली काट दी। बाएं हाथ की उंगुली के कटे हुए हिस्से के साथ उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उंगुली जोड़ दी। पुलिस ने मामले में आरोपी जीएम के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी जीएम फरार है। उसे तलाश किया जा रहा है।
थाना सदर बाजार क्षेत्र के गांव चिनौर निवासी त्रिलोक सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया वह होलट रॉयल पन्ना के एमडी सुधीर रस्तोगी की गाड़ी चलाता है। साथ ही वह होटल का मुख्य बावर्ची भी है। उसकी ड्यूटी सुबह छह बजे से दोपहर तीन बजे तक रहती है। वह सुबह सात बजे एमडी की मां को मंदिर लेकर जाता है। इसके बाद उनकी मां को मार्निंग वॉक के लिए शाह क्लब ले जाता है। उन्हें घर छोड़ने के बाद होटल आता है। रोजना की तरह रविवार सुबह वह होटल पहुंचा तो होटल के जीएम नागेंद्र राय ने कहा कि तुम्हें नौकरी से निकाल दिया गया है। कारण पूछने पर जीएम ने कहा कि वह जिसे चाहें उसे नौकरी से निकाल सकते हैं। बकौल त्रिलोक, उसने विरोध किया तो नागेन्द्र राय भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा। मना करने उसने जान से मारने की नीयत से चापड़ से हमला कर दिया। जान बचाने के लिए त्रिलोक ने हाथ उठाया तो उसके बाएं हाथ की एक उंगुली कट गई।
मामले में जीएम नागेन्द्र राय के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।- जेपी तिवारी, इंस्पेक्टर थाना सदर बाजार