फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   girl raped after abducting from house

किशोरी को घर के सामने से उठाकर दुराचार

Sat, 26 Aug 2017 06:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Sat, 26 Aug 2017 06:32 PM IST
विज्ञापन
girl raped after abducting from house

शुक्रवार रात लघुशंका के लिए घर से निकली एक किशोरी को गांव का ही युवक मुंह बंद कर उठाकर नहर के किनारे ले गया और उसके साथ दुराचार किया। पांच घंटे बाद आरोपी के चुंगल से छूटी किशोरी रोती हुई घर पहुंची और अपने साथ हुई ज्यादती का जानकारी परिवारवालों को दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे उसकी आंख खुली तो पास की चारपाई पर सो रही पुत्री गायब थी। उसने परिवार के लोगों को जगाकर लड़की के बारे में पूछा तो सभी ने अनभिज्ञता जताई। इससे घरवाले परेशान हो उठे। सभी ने लड़की की तलाश किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सुबह साढ़े चार बजे लड़की रोती हुई घर पहुंची। किशोरी ने परिवारवालों को बताया कि आधी रात के करीब वह लघुशंका के लिए घर से बाहर गई तो गांव के ही राजू ने उसका मुंह बंद कर उसे दबोच लिया। वह उसे जबरन उठाकर गांव के बाहर नहर के किनारे ले गया। वहां राजूने उसके साथ दुराचार किया। आरोपी ने उसे रात भर नहर के किनारे बंधक बनाए रखा। सुबह चार बजे जब आरोपी ने उसे छोड़ा तो वह किसी तरह घर पहुंची। शनिवार को लड़की पिता के साथ थाने आई। पिता ने पहले तीन लोगों के खिलाफ पुत्री का अपहरण कर दुराचार की तहरीर दी, बाद में दूसरी तहरीर में एक ही नाम रखा। पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात की जानकारी हुई। नामजद रिपोर्ट दर्ज कर लड़की को मेडिकल परीक्षणके लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed