फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Gaya jailer to beat wife in Panchayat

पंचायत में पत्नी से मारपीट करने वाला गया जेल

Wed, 20 Dec 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो परौर।
अमर उजाला ब्यूरो परौर। Updated Wed, 20 Dec 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Gaya jailer to beat wife in Panchayat
जेल
मुंह से नाक-गाल काटकर पत्नी को किया जख्मी
विज्ञापन

पंचायत में समझौते के बाद पति को आया गुस्सा

क्षेत्र के गांव कुंडरिया में सोमवार शाम पंचायत के दौरान पत्नी के साथ मारपीट करने वाले पति के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
जिला कन्नौज के थाना तालग्राम के गांव दिलापुरबा निवासी विमलादेवी पत्नी मुन्ना सिंह ने बताया की उसने बेटी पल्लवी की शादी गांव कुंड़रिया निवासी दीपक के साथ की थी। पति-पत्नी में मन मुटाव रहने के कारण दीपक एक वर्ष पहले पल्लवी को उसके मायके दिलापुरवा छोड़ आया था। दीपक सोमवार को पल्लवी को बुला लाया। साथ में पल्लवी की मां भी कुंडरिया आई और यहां शाम 4:50 बजे दोनों के समझौते को लेकर कुछ लोगों के बीच पंचायत हो रही थी। गांव के लोग दीपक व पल्लवी की बात सुनकर फैसला कर रहे थे, तभी किसी बात को लेकर दीपक को गुस्से में आ गया और उसने पल्लवी पर झपट्टा मारकर उसका गला दबाना शुरू कर दिया और दांतो से पल्लवी की नाक व गाल काटकर जख्मी कर दिया। इस पर पंचों ने दीपक को पकड़कर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की मां विमलादेवी की तहरीर पर हत्या के प्रयास और मारपीट में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। जख्मी पल्लवी को पीएचसी कलान भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed