{"_id":"587e61844f1c1b233aeff8b6","slug":"galigluj-student-threatening-to-kill","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से गालीगलौज, जान से मारने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा से गालीगलौज, जान से मारने की धमकी
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Wed, 18 Jan 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा के साथ गालीगलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। छात्रा के पिता से रेलवे स्टेशन परिसर में आरोपी की मारपीट हुई। आरोपी के खिलाफ सदर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं आरोपी युवक ने जीआरपी में छात्रा के पिता के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना निगोही क्षेत्र के गांव छतेनी निवासी रामगोपाल की बेटी ने सदर थाने में दी तहरीर में बताया कि वह मंगलवार सुबह 10.30 बजे कोचिंग पढ़ने जा रही थी। वह लाल इमली चौराहे के पास पहुंची, तभी उसके पड़ोसी गांव राघवपुर-सिकंदरपुर निवासी अमित यादव आ गया। उसने गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी। कहा कि निगोही थाने में मेरे खिलाफ तुम्हारे परिवारीजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई, उसमें क्या कर लिया है। विवाद बढ़ता देख छात्रा ने 100 डायल पुलिस को सूचना दे दी। जब तक पुलिस आई तब आरोपी मौके से चला गया। तीन घंटे बाद छात्रा के पिता रामगोपाल से अमित यादव की रेलवे स्टेशन परिसर पर मारपीट हो गई। अमित की तहरीर पर जीआरपी ने रामगोपाल के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जीआरपी एसओ विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं सदर इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह ने बताया कि छात्रा की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया है, जांच के बाद कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन