फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   From the side of the truck hit the two friends fell into the canal, in critical condition

ट्रक की साइड लगने से नहर में गिरे दो दोस्त, हालत गंभीर

Sun, 15 Nov 2015 10:45 PM IST
मकसूदापुर/बंडा।
मकसूदापुर/बंडा। Updated Sun, 15 Nov 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
From the side of the truck hit the two friends fell into the canal, in critical condition
पीलीभीत के बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव बरखेड़ा निवासी मुनेंद्रपाल सिंह की बहन बंडा के गांव उदयपुर खखरा में रहती हैं। भैयादूज को मुनेंद्र अपने दोस्त बरखेड़ा के ही जगदीश के साथ बाइक से बहनोई बड़कई सिंह के घर आया था। रविवार को दोनों घर लौट रहे थे। गांव गहलुइया के पास शारदा नहर के किनारे बाइक खड़ी कर दोनों नहर पुल पर बैठकर बीड़ी पीने लगे। इस बीच पुल से निकले भूसी भरे ट्रक के चालक की लापरवाही से साइड लगने से मुनेंद्र और जगदीश नहर में जा गिरे। नहर सूखी होने के कारण दोनों गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद लोगों ने पीछा किया तो चालक गांव बरी के पास ट्रक को छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेने के साथ ही घायलों को बंडा के सरकारी अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पाकर घायलों के परिवार के लोग भी शाहजहांपुर रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन



गाली गलौज का विरोध करने पर कांता मारा
मकसूदापुर/बंडा। गांव मकसूदापुर निवासी रामकेशन का पड़ोसी रविवार को गाली गलौज कर रहा था। विरोध करने पर पड़ोसी ने रामकेशन को कांता मारकर गंभीर घायल कर दिया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed