{"_id":"1b117de6ab6577f08e4fc173cf7a7638","slug":"freezer-container-130-quintals-restricted-recovered-meat-animals-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रीजर कंटेनर में 130 क्विंटल प्रतिबंधित पशुओं का मांस बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फ्रीजर कंटेनर में 130 क्विंटल प्रतिबंधित पशुओं का मांस बरामद
मीरानपुर कटरा
Updated Wed, 26 Aug 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंटेनर में भरकर बंगाल से दिल्ली जा रहा 130 क्विंटल प्रतिबंधित पशुओं के मांस को पुलिस ने चालक सहित गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार मंगलवार दोपहर पुलिस नेशनल हाईवे पर बतलैय्या मोड़ पर वाहन चेकिंग कर रही थी, तभी शाहजहांपुर की ओर से एक डीप फ्रीजर कंटेनर के करीब आने पर उसमें से निकल रही दुर्गंध से पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने कंटेनर का पीछा कर उसे मय चालक के पकड़ लिया। पूछताछ में चालक लाल बहादुर पुत्र भूमिनरायण निवासी ग्राम रिखापुर थाना चांदा जिला सुल्तानपुर ने बताया कि उक्त कंटेनर फ्यूचर सप्लाई चेन सल्यूसंश लि. ट्रांसपोर्ट कंपनी का है। उक्त मांस को ग्लोबल फ्रूड्स इंटरनेशनल कंपनी 24 परगना बंगाल से पहाड़ गंज दिल्ली ले जा रहा था। जब पुलिस ने उसके प्रपत्र चेक किए तब वह भैंस के मांस के निकले। प्रपत्रों में डीएम द्वारा ट्रांसपोर्टिंग के लिए जारी किए जाने वाला प्रपत्र भी नहीं था। इससे पुलिस का शक और भी गहरा गया। पुलिस ने पशु चिकित्सक डॉ. सर्वेश कुमार को बुलाया, जिन्होंने मांस की सैंपलिंग कर परीक्षण किया, लेकिन खराब हो चुके मांस की पहचान नहीं सके। बाद में अधिकारियों के निर्देश पर चिकित्सकों के पैनल ने बड़ी बारीकी से परीक्षण किया। फिलहाल पुलिस ने मांस की सैंपलिग कर उसे जांच के लिए मथुरा लैब को भेज पकड़े गए चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गत्ते के फैंसी डिब्बों में पैक किया गया था मांस
एसओ नरेंद्र यादव के अनुसार बरामद मांस को तस्करों ने गत्ते के बड़े ही फैंसी डिब्बों में पैक किया था। डिब्बों की पैकिंग देखकर अंदाजा लग ही नहीं रहा था कि इसमें मांस जैसी भी कोई चीज हो सकती है। जब पुलिस ने कंटेनर खुलवाकर उन गत्तों की पैकिंग देखी तो पुलिस भी हैरान रह गई।
चोरी की भैंस ले जा रहा युवक बंदी, दूसरा फरार
मिर्जापुर। रामगंगा के खादर में बसे गांव संगाहा में रविवार की रात पड़ोसी गांव का चोर गांव के एक युवक के साथ दरवाजे पर बंधी भैंस खेल ले गया। भैंस ले जाते चोरों को गांव के ही एक आदमी ने टोंक दिया। इससे बौखलाए चोरों ने उसकी पिटाई कर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गये। घटना की नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने मंगलवार को चोरी की भैंस ले जाते नामजद चोरों में से एक को मय भैंस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
गांव संगाहा निवासी रामप्रकाश ने दर्ज कराई रिपोर्ट मे कहा है कि रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे उसकी भैंस दरवाजे पर बंधी थी। जो गायब हो गयी। भैंस को तलाश करने के क्रम मे गाव के निरभान ने बताया कि तुम्हारी भैंस गांव के सत्यपाल व पड़ोसी गांव हारगुरैया निवासी फारूख ले जा रहे थे। मेरे टोंकने पर दोनो ने उसकी पिटाई की और तमंचा तानते हुए धमकी दी कि किसी को बताया तो जान से मार देंगे।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद सुराग रसी के आधार पर मंगलवार को कोलाघाट पुल के समीप चोरी की भैंस ले जा रहे आरोपी फारूख पुत्र मुशर्रफ निवासी ग्राम हारगुरैया को मय भैंस गिरफ्तार कर लिया है,जबकि उसका साथी सत्यपाल निवासी ग्राम संगाहा पुलिस को चकमा देकर भाग गया। पुलिस ने भैंस को उसके मालिक की सुपुर्दगी में देकर आरोपी को जेल भेज दिया है।
प्रतिबंधित पशुओं से भरा ट्रक पकड़ा
खुटार। मंगलवार को पुलिस ने गोला मार्ग पर देवस्थान मंदिर के पास प्रतिबंधित पशुओं से भरा ट्रक पकड़कर सीज कर दिया। बरामद हुए 28 पशुओं को लोगों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि प्रतिबंधित पशुओं से भरा ट्रक गोला से बंडा की ओर जाने वाला है। पुलिस ने देवस्थान मंदिर के पास घेराबंदी कर ली। कुछ देर बाद गोला से आ रहे ट्रक के चालक को रुकने का इशारा किया गया तो उसने ट्रक को पुलिसकर्मियों की ओर मोड़ दिया। पुलिस ने अपने को बचाकर जीप से पीछा कर ट्रक को पकड़ लिया। इस दौरान तस्कर बरेली के थाना देवरनियां के गांव रिछा निवासी तुजीब और नासिर अपने को बचाने के लिए तालाब में कूद गए। लोगों की मदद से पुलिस ने तस्करों को पकड़ लिया।
ट्रक को थाने लाकर पशुओं को उतारा गया। पशुओं को ट्रक में बेहद क्रूरतापूर्वक बांधकर डाला गया था। पुलिस ने पशुओं को लोगों की सुपुर्दगी में देकर वाहन को सीज कर दिया। पकड़े गए तस्करों के खिलाफ गो वध अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।