{"_id":"594c0aaa4f1c1bb4758b4659","slug":"four-youths-picked-up-outside-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार युवकों को उठा ले गई बाहर की पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार युवकों को उठा ले गई बाहर की पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Updated Thu, 22 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे जिले की पुलिस गांव नत्थापुर मोड़ से चार युवकों का उठा ले गई। इन युवकों के एक साथी ने पुलिस पर पिस्टल तान दी और फिर खेतों से होकर भाग गया।
घटना बुधवार शाम की है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि खुटार-पुवायां मार्ग पर गांव नत्थापुर मोड़ के पास पांच युवक बैठे थे। पास में एक बाइक भी खड़ी थी। इसी दौैरान पुलिस की एक गाड़ी वहां आकर रुकी तो युवक भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर चार युवकों को दबोच लिया जबकि उनके एक साथी ने पुलिस टीम पर पिस्टल तान दी और खेतों से होकर भाग निकला। युवक के पास पिस्टल होने के कारण पुलिस ने उसका पीछा नहीं किया। पुलिस चाराें युवकों और बाइक को लेकर चली गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस से जानकारी करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें कोई जानकारी नहीं दी। पुवायां के कोतवाली प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। बताया जाता है कि पकड़े गए यवकों में से एक गांव मल्लपुर पकड़िया का है।