फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Four million property thieves walked away with four homes

चार घरों से चार लाख की संपत्ति बटोर ले गए चोर

Sat, 07 May 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sat, 07 May 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Four million property thieves walked away with four homes
चार घरों से चार लाख की संपत्ति बटोर ले गए चोर
बृहस्पतिवार रात चोर दो गांवों के चार घरों से लगभग चार लाख रुपए की संपत्ति चोरी कर ले गए। सूचना पर सीओ उमेश शर्मा ने पुलिस के साथ मौका मुआयना किया। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है। बृहस्पतिवार की रात चोर गांव धारा निवासी बड़ेलल्ला के घर दीवार फांदकर अंदर घुस आए। चोरों ने कमरे में रखे बक्से से चांदी की एक करधनी, तीन मोबाइल, कीमती कपड़े आदि चोरी कर लिए। इसके बाद चोरों ने गांव के ही रामबरन के घर को निशाना बनाया। यहां भी चोर दीवार से छत पर पहुंचे और जीने से घर में घुस गए। चोरों ने रामबरन की किराने की दुकान में रखी एक हजार रुपए की नगदी, कमरे में बक्से में रखे चांदी के चार जोड़ी खड़ाऊं, दो करधनी, पायल, सोने की झुमकी, मांगबेदा, नथुनी, हथफूल, कमर बिछुआ, लर आदि चोरी कर लिया। इसी गांव के रामऔतार के घर से चोर कीमती कपड़े चोरी कर ले गए। सुबह चोरी का पता चलने पर गांव के लोगों ने तलाश शुरू की तो गांव के बाहर बाग में पुराने कपड़े आदि पड़े मिल गए। इसके अलावा गांव सतवां निवासी संतोष मिश्रा के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया। चोर यहां से 60 हजार की नगदी, सोने की चार अंगूठी, एक लर, एक हार, झाले, झुमकी, चार जोड़ी पायल, चार मंगलसूत्र आदि चोरी कर ले गए। रात दो बजे बिजली आने पर संतोष छत से नीचे उतरे तो चोरी का पता चल सका। सूचना पर पुलिस ने दोनों गांवों में पहुंचकर मौका मुआयना किया लेकिन तहरीर मिलने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ितों ने रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार विश्नोई ने बताया कि तहरीर पर जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed