फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Four lakhs of two houses stolen

दो घरों से चार लाख की चोरी 

Thu, 01 Jun 2017 11:37 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 01 Jun 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
Four lakhs of two houses stolen
चाेरी - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन

दीवार फांद कर मकान के अंदर घुसे चोर
सुबह जागने पर हुई जानकारी, दी तहरीर


थाना क्षेत्र के गांव कजरीनूरपुर में चोरों ने बुधवार की रात दो मकानों से नगदी सहित चार लाख रुपये कीमत का सामान चोरी कर ले गए। मामले की जानकारी घर वालों को सुबह जागने पर हुई। मामले की तहरीर दे दी गई है। पुलिस ने वारदात का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है। 
   निगोही थाना क्षेत्र के गांव कजरीनूरपुर निवासी शरद कुमार यादव, पत्नी क्षमा यादव, दादी लौगश्री के साथ बुधवार रात नौ बजे खाना  खाने के बाद सो गए। रात में किसी समय चोर बिजली खंभे के सहारे मकान की छत पर चढ़कर जीने से उतरकर मकान के अंदर घुस आए और बक्से का ताला तोड़ कर गेहूं बिक्री के रखे 45 हजार रुपये की नगदी, सोने का हार, चार चूड़ी सोने की, लाकेट, एक जोड़ी झुमकी व कीमती साड़ियों सहित तीन लाख का माल चोरी करके भाग गए। इसके बाद चोरों ने परमानंद के मकान को निशाना बनाया। चोरों ने यहां से भी पांच हजार की नगदी, एक मोबाइल, कपड़े, जेवर सहित एक लाख रुपये कीमत का माल चोरी कर ले गए। चोर गांव के उत्तर नहर के किनारे जगतराम के खेत में बैग बक्सा छोड़ गए। दोनों परिवार के लोगों को मामले की जानकारी सुबह जागने पर हुई। पुलिस को मामले की तहरीर दे दी गई है। पुलिस ने चोरों का सुराग लगाकर वारदात का जल्द खुलासा किए जाने का आश्वासन दिया है।  
विज्ञापन



गांव राघवपुर सिकंदरपुर निवासी सत्यपाल सिंह यादव सपरिवार अपनी भतीजी की शादी में शिरकत करने गए थे। दीवार फांदकर चोर घर में घुस आए और कमरे का ताला तोड़ने लगे। खटपट की आवाज सुन कर पड़ोसी नन्हे व उसकी पत्नी की आंख खुल गई नन्हे ने आवाज लगाई, तभी चोरों ने दोनों पर ईंटा व नल के हत्था से प्रहार कर दिया। इससे दोनों घायल हो गए। शोर-शराबा सुनकर मौके पर गांव के तमाम लोग आ गए। जिन्हें देखकर चोर भाग गए, लेकिन यहां से सामान कुछ भी नहीं ले जा पाए। मामले की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed