फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Found on molasses crusher native rifle and cartridges

गुड़ क्रेशर पर मिली देशी रायफल और कारतूस

Sat, 07 Nov 2015 09:29 PM IST
मिर्जापुर।
मिर्जापुर। Updated Sat, 07 Nov 2015 09:29 PM IST
विज्ञापन
Found on molasses crusher native rifle and cartridges
 पुलिस ने जंगल में लगे गुड़ के क्रेशर की कोठरी से एक देशी रायफल और बड़ी संख्या में 315 बोर के कारतूस बरामद कर क्रेशर मालिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस क्रेशर पर हरियाणा प्रांत से लाई गई 16 पेटी अंग्रेजी शराब की सूचना मिली थी।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली कि गंगा के खादर में बसे गांव भरतपुर में दशहरा वाली बगिया के समीप लगे गुड़ के क्रेशर पर भारी मात्रा में हरियाणा की अंग्रेजी शराब का स्टाक है। इस पर थाने के एसआई कुलदीप कुमार ने दरोगा जदुनाथ सिंह व राधेश्याम यादव के साथ बताये गए क्रेशर पर छापेमारी की। क्रेशर पर बनी कोठरी में तालाबंद था। पुलिस को देेखते ही क्रेशर पर मौजूूद मालिक नेे भागनेे का प्रयास किया, किंतुु पुलिस ने उसेे दबोच लिया। पुुलिस नेे कोठरी का ताला खुलवाकर देखा तो एक देेशी रायफल और फुल पेटी कारतूस के साथ ही हरियाणा प्रांत अंकित खाली शराब की पेटियां बरामद हुईं।
विज्ञापन

पुुलिस पूछताछ में देशी रायफल व कारतूस सहित गिरफ्तार हुुए युवक नेे अपना नाम संतोष पुत्र ऋषिपाल सिंह ठाकुर निवासी ग्राम भरतपुुर बताया। उसने पुुलिस को बताया कि उसके पास कोई शस्त्र लाइसेंस नहीं है। उसका क्रेेशर जंगल में लगा हुआ है। क्रेशर की सुरक्षा के लिए वह रायफल रखता है। उसनेे अब तक इस असलहे से कोई अपराध नहीं किया है। पुलिस नेे बरामद रायफल और कारतूस सहित संतोष का चालान न्यायालय कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed