फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Found buried in the valley of raw Lahan

नाले में दबा मिला कच्ची का लहन

Tue, 23 Jun 2015 09:33 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 23 Jun 2015 09:33 PM IST
विज्ञापन
Found buried in the valley of raw Lahan
 अजीजगंज मोहल्ले में आबकारी विभाग की टीम ने छापेमारी करके 65 लीटर शराब, 800 किलो सहित पांच महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। कच्ची शराब का धंधा करने वाली इन महिलाओं ने लहन को नाले के नीचे दबाकर रखा था।
विज्ञापन

कम रुपये में अपना शौक पूरा करने वाले तमाम लोग यदि सोमवार को शराब के लहन को रखे जाने वाले स्थानों को देख लेते तो शायद कच्ची शराब दोबारा नहीं पीते। सोमवार को अजीजगंज मोहल्ले में आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर संजय कुमार, बीपी पाठक, श्याम बरन, जिम्मी खान, साधूराम आदि को लेकर पहुंचे। वहां उन्होंने कई घरों में छानबीन की तो शराब की दो भट्ठियां मिलीं, जिन्हें नष्ट कर दिया। इसके साथ ही 800 किलो लहन और 65 लीटर कच्ची शराब भी बरामद की।
विज्ञापन

इसके बाद आबकारी टीम ने इधर-उधर चेक किया तो शराब को तैयार करने के लिए पीपों, डिब्बों और अन्य बर्तनों में रखा लहन नालों के अंदर दबाया दिया गया। टीम ने जब नालों के ऊपर पड़ी कूड़े-करकट की पॉलीथिन और कचरे को हटाया तो वहां पर कई डिब्बों में भरा लहन दबा मिला। विभागीय अधिकारियों के अनुसार डिब्बे का ढक्कन कम कसा होने या लीकेज होने पर उसके अंदर नाले का गंदा पानी और कीचड़ भी भर जाता है। इसे पीने से तमाम लोग बीमार हो जाते हैं। इंस्पेक्टर के मुताबिक उन्होंने शराब बनाने वाली लड़ैती पत्नी विजयपाल, मोहिनी पत्नी मदन, मंजू पत्नी राकेश, लीलावती पत्नी नरेश, सीमा पत्नी अजीज को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed