फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Former head of the votes cast were in ruins death

खंडहर में वोट डालकर निकले पूर्व प्रधान की मौत

Fri, 30 Oct 2015 12:22 AM IST
जलालाबाद।
जलालाबाद। Updated Fri, 30 Oct 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
Former head of the votes cast were in ruins death
गांव खंडहर में दोपहर को वोट डालने के बाद पूर्व प्रधान की मतदान केन्द्र के बाहर निकलते ही मौत हो गई। घरवालों का आरोप है कि बूथ पर मौजूद दरोगा के हड़काने से वह सदमे में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना का पता लगते ही तमाम लोगों की वहां भीड़ लग गई और उनके विरोध की सूचना मिलने पर अधिकारी भी मौकेे पर जा पहुंचे। इस बीच आरोपी दरोगा कहीं खिसक लिया। इस मामले में पहले मृतक के लड़के की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई, परंतु बाद में समझाने बुझाने पर वह लोग मान गये।
विज्ञापन

उक्त गांव के जोगेंद्र पाल कश्यप 65 लकवाग्रस्त होने से चलने फिरने में असमर्थ थे, जिसके चलते उनका बड़ा लड़का वीरेंद्र पाल उन्हें बाइक पर बैठाकर वोट डलवाने मतदान केन्द्र पर ले गया। आरोप है कि वहां मौजूद दरोगा ने बाइक ले जाने पर आपत्ति जताई, जिसको लेकर कहासुनी होने पर दरोगा ने उन लोगों को हड़का दिया। इसके बाद जोगेंद्र ने अपना वोट डाला और बूथ से बाहर निकलते ही वह गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। घटना से वहां हड़कंप मच गया। वीरेंद्र का आरोप है कि दरोगा के हड़काने से उसके पिता को गहरा सदमा लगा, जिसे वह बर्दाश्त नहीं कर सके। इस घटना का पता लगते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई और उत्तेजित लोग दरोगा के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग करने लगे। अधिकारियों से वार्ता के बाद पुलिस ने मृतक के लड़के वीरेंद्र से तहरीर देने को कहा। जिसके बाद मृतक के एक लड़के द्वारा इस मामले में कोई कार्यवाही न करने की बात कहने पर मामला शांत हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed