फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fireworks fire Burn teens, serious

आतिशबाजी में आग लगने से किशोर जला, गंभीर

Thu, 28 May 2015 11:52 PM IST
खुटार (शाहजहांपुर)
खुटार (शाहजहांपुर) Updated Thu, 28 May 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
गांव नवदिया नवाजपुर में बृहस्पतिवार शाम रसोई गैस सिलेंडर लीक होने से घर में आग लग गई। इस दौरान घर में अवैध रूप से बनाकर रखी गई आतिशबाजी में आग लगने से एक किशोर तलकर गंभीर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए शाहजहांपुर ले जाया गया है। पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नवदिया नवाजपुर में बउ़े पैमाने पर अवैध रूप से आतिशबाजी बनाने का काम किया जाता है। दो वर्ष पूर्व आतिशबाज ने छापे के डर से आतिशबाजी गांव के ही एक घर में रख दी थी। तापने के लिए जलाई आग से निकली चिंगारी से आतिशबाजी में आग लगा जाने से एक महिला की जलकर मौत हो गई थी और उसके बच्चों के अलावा कई पशु झुलस गए थे। इस मामले को ले देकर निपटा दिया गया था। आतिशबाजी बनाने का काम इसके बाद भी बंद नहीं किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गैस सिलेंडर लीक होने से आतिशबाज के घर में आग लग गई। इस दौरान आग आतिशबाजी तक पहुंच गई, जिससे आग ने प्रचंड रूप धारण कर लिया। आग से एक किशोर गंभीर रूप से झुलस गया। लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। इस दौरान घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया। घायल किशोर को इलाज के लिए शाहजहांपुर ले जाया गया है। गृहस्वामी ने आतिशबाजी बनाए जाने से इंकार करते हुए कहा कि आग गैस सिलेंडर लीक होने से लगी है। पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed