{"_id":"5740a9e14f1c1be71fac7721","slug":"fire-on-police-two-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु तस्करों ने पुलिस पर फायर झोंका, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशु तस्करों ने पुलिस पर फायर झोंका, दो गिरफ्तार
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Sun, 22 May 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
पशु तस्करों ने पुलिस पर फायर झोंका, दो गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी से बरेली के बहेड़ी में क्वालिस से ले जा जा रहे तीन प्रतिबंधित पशुओं की खेप की सूचना पाकर पुलिस ने संदिग्ध वाहन को रोकना चाहा तो वाहन चालक ने पुलिस टीम पर ही गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। साथ ही पुलिस टीम पर क्वालिस में बैठे पशु तस्करों ने फायर भी झोंका लेकिन पुलिसकर्मी बाल - बाल बच गए। सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए पुलिस ने दो तस्करों को धर दबोचा और वाहन को जब्त कर लिया।
निगोही थानाध्यक्ष रजी अहमद, दरोगा जीत सिंह, केपी सिंह और अन्य पुलिस कर्मी शनिवार को शाहजहांपुर - पीलीभीत मार्ग पर निगोही थाना क्षेत्र के ईशापुर तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ पशु तस्कर प्रतिबंधित पशुओं की खेप लग्जरी गाड़ी से पार कराने वाले हैं। चेकिंग के दौरान ईशापुर की दिशा से लाल रंग की क्वालिस गाड़ी आती दिखी तो पुलिस ने गाड़ी को रुकने का संकेत किया। चालक ने गाड़ी रोकने जाने के बजाय गाड़ी की गति और तेज कर दी। पुलिस ने भाग रही का पीछा किया और कस्बे के कैमुआ पुल पर ओवरटेक क्वालिस को रोकना चाहा। क्वालिस चालक ने पुलिस जीप पर गाड़ी चढ़ा दी और उसमें बैठे तस्करों ने पुलिस पर कई फ ायर किए। अपने को बचाते हुए पुलिसकर्मियों ने दो तस्करों को धर दबोचा। उनके पास से दो तमंचे और कारतूस भी बरामद हुए हैं। गिरफ्तार तस्करों में से एक निगोही कस्बे के मोहल्ला नई मिस्जिद निवासी हनीफ और दूसरा सोनू है। दोनों पर धारा 307, 420, 467, 468. 471, 325 एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।