फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fire engulf four houses

चार घरों में लगी आग, नकदी-सामान जला

Fri, 27 Apr 2018 01:35 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर Updated Fri, 27 Apr 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
Fire engulf four houses
आग - फोटो : amar ujala

 जलालाबाद और जैतीपुर क्षेत्र में चार घरों में आग लगने से 35 हजार की नकदी समेत कई क्विंटल गल्ला और घरेलू सामान जल कर नष्ट हो गया। बमुश्किल आग पर काबू पाया जा सका। 

विज्ञापन

जलालाबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव भुलभुलागंज में बुधबार रात गांव में एक लड़की की बारात आई हुई थी। रात करीब 12:30 बजे द्वारचार के समय आतिशबाजी छुड़ाई  गई। इसी दौरान एक चिंगारी पड़ोसी प्यारेलाल के छप्पर पर जा गिरी और देखते ही देखते छप्पर आग की लपटों में सिमट गया। आग की लपटों ने पड़ोसी रामकुमार के घर को भी चपेट में ले लिया। घटना से चीखपुकार मच गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया। रामकुमार ने बताया कि दो दिन पहले वह गेहूं बेचकर आया था। बटाई पर दी गई भैंस को वापस लेने के लिये 35 हजार रुपया घर में रखा था, वह आग की भेंट चढ़ गया। साथ ही घर में रखा 15 क्विंटल गेहूं, सरसों, धान और अन्य पूरा घरेलू सामान भी जल गया। इधर, प्यारेलाल के घर में बेटी मंजू की 11 मई को शादी के लिए खरीदा गया सामान, 35 क्विंटल गेहूं, आठ बोरा आलू, सात बोरा सरसों आदि जल गई। अग्निकांड के कारण पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए है। सूचना पाकर पहुंचे हल्के के लेखपाल ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसीलदार को सौंपी है। 
विज्ञापन

जैतीपुर। क्षेत्र के गांव शिवनगर निवासी रामभजन और उसका भाई रामअवतार अपने परिवार के साथ घर के बाहर पड़ी झोपड़ी में खाना खा रहे थे तभी अचानक घर के अंदर से आग की भयंकर लपटें उठने लगी। घटना से परिवार के लोगों की चीखपुकार मच गई। आनन फानन में ग्रामीण आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन आग की लपटों ने पड़ोस में  
विज्ञापन
विज्ञापन

रामअवतार के घर को चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंचे  दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। इस घटना में दोनों भाइयों का 40 क्विंटल गेहूं कपड़े बर्तन और जेवर आदि जलकर राख हो गए। सूचना पर लेखपाल हिमांशु रंजन ने मौका मुआयना किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed