{"_id":"6af37fcd77b3dac42e062ab4","slug":"assault-committed-even-after-entering-the-victims-home-two-accused-booked-for-disturbing-the-peace-maharajganj-news-c-206-1-mhg1003-188906-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: शराब के नशे में पिता-पुत्रों को पीटा, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: शराब के नशे में पिता-पुत्रों को पीटा, तीन घायल
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के लखिमा गांव में शराब के नशे में धुत चार लोगों ने पिता और उनके दो बेटों के साथ मारपीट कर दी। घटना में तीनों घायल हो गए। उन्हें सीएचसी परतावल में भर्ती कराया गया।
लखिमा निवासी पारस चौहान (62) ने तहरीर में बताया कि आठ नवंबर की रात करीब 11 बजे चार लोग शराब के नशे में बाजार टोला पहुंचे। वहां उनके बेटे कालीचरन (26) और रामकरन (22) के साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी उनके घर पहुंच गए और उनके साथ भी मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। दो आरोपी गौरव यादव और राहुल यादव का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है।