{"_id":"8caf99664e3d531d4622198e6a1d11ed","slug":"fire-caused-by-leaking-gas-cylinder-a-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग, एक की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग, एक की मौत
मुरादपुर/खुटार।
Updated Wed, 16 Sep 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव सिहुरा खुर्द कलां निवासी हरीशंकर के घर बुधवार दोपहर उनके पुत्र सरोज की पत्नी रेखा बाजार से खरीदे गए पांच किलो के गैस सिलेंडर से खाना बना रही थी। अचानक रेगुलेटर के पास से गैस का रिसाव होने लगा और आग लग गई। शोर होने पर सरोज, सरोज की मां मनोरमा देवी, बहन रंजना देवी दौड़कर मौके पर पहुंचे और रेखा को बचाने का प्रयास किया, लेकिन आग की चपेट में आकर सभी लोग झुलस गए।
शोर सुनकर गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंचे और रेता, कीचड़ आदि डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया। घायलों को खुटार के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण रेखा और रंजना को जिला मुख्यालय रेफर कर दिया गया। शाहजहांपुर में एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान रेखा की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। रंजना का शाहजहांपुर और मनोरमा देवी और सरोज का खुटार में निजी डॉक्टर के यहां इलाज चल रहा है।