{"_id":"dc16913f2ba555279cfb39349b88960e","slug":"fire-caused-by-a-short-circuit-damage-millions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से लगी आग, लाखों की क्षति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शार्ट सर्किट से लगी आग, लाखों की क्षति
तिलहर।
Updated Wed, 23 Dec 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के मुख्य चौराहे बिरियागंज में बुधवार तड़के एक सर्राफे की दुकान से आग का धुआं निकलता देख लोगों ने इसकी सूचना दुकानदार को दी। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। माना जा रहा है यह आग शार्ट सर्किट से लगी है।
कस्बे के मुख्य चौराहे बिरियागंज स्थित सर्राफा बाजार में प्रशांत खत्री की सोने-चांदी की दुकान है। बुधवार तड़के दुकान में आग का धुआं निकलता देखा तो आस-पड़ोसियों ने प्रशांत को आग की जानकारी दी। प्रशांत ने दुकान खोलकर उसमें रखे जलते सामान को बाहर फेंका। इसके बाद आसपास के लोगों की सहायता से आग पर काबू पाया। तब तक दुकान में रखे लाखों की नकदी, जेवरात, फर्नीचर, काउंटर तथा अन्य सामान जलकर राख हो गया।