{"_id":"574311274f1c1bba7d69089b","slug":"fir-against-the-headmaster-and-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाध्यापक और शिक्षिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधानाध्यापक और शिक्षिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Tue, 24 May 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव जेबा निवासी आशा देवी, बिटन्नी देवी, पिंकी देवी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह तीनों गांव के स्कूल में रसोइया के पद पर कार्यरत हैं। 19 मई को वह स्कूल में खाना बना रही थीं। इस दौरान प्रधानाध्यापक आनंद कुमार और सहायक शिक्षिका पल्लवी रसोई में घुस आए और जातिसूचक गाली गलौज करने लगे। मना करने पर तीनों रसोइयाें के साथ मारपीट करते हुए धमकी दी कि खाने में जहरीली दवा मिलाकर रसोइयों को फंसा देंगे। रसोइयों का आरोप है कि उन लोगों ने 17 मई को बीईओ से मिलकर समस्याएं बताई थीं और शिक्षकों की शिकायत की थी, जिस कारण आरोपी उनसे खुन्नस मानने लगे और मारपीट की घटना को अंजाम दिया। इससे पहले भी उन्हें धमकियां दी जाती रही हैं। उधर शिक्षक आनंद कुमार और पल्लवी ने गाली गलौज, मारपीट के आरोप को निराधार बताते हुए कहा कि लोगों के कहने पर रसोइयों ने उन्हें फंसाने की साजिश के तहत तहरीर दी है। जांच में सच सामने आ जाएगा। कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार विश्नोई ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट लिखकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन