फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   FIR against the headmaster and teacher

प्रधानाध्यापक और शिक्षिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Tue, 24 May 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Tue, 24 May 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
गांव जेबा निवासी आशा देवी, बिटन्नी देवी, पिंकी देवी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह तीनों गांव के स्कूल में रसोइया के पद पर कार्यरत हैं। 19 मई को वह स्कूल में खाना बना रही थीं। इस दौरान प्रधानाध्यापक आनंद कुमार और सहायक शिक्षिका पल्लवी रसोई में घुस आए और जातिसूचक गाली गलौज करने लगे। मना करने पर तीनों रसोइयाें के साथ मारपीट करते हुए धमकी दी कि खाने में जहरीली दवा मिलाकर रसोइयों को फंसा देंगे। रसोइयों का आरोप है कि उन लोगों ने 17 मई को बीईओ से मिलकर समस्याएं बताई थीं और शिक्षकों की शिकायत की थी, जिस कारण आरोपी उनसे खुन्नस मानने लगे और मारपीट की घटना को अंजाम दिया। इससे पहले भी उन्हें धमकियां दी जाती रही हैं। उधर शिक्षक आनंद कुमार और पल्लवी ने गाली गलौज, मारपीट के आरोप को निराधार बताते हुए कहा कि लोगों के कहने पर रसोइयों ने उन्हें फंसाने की साजिश के तहत तहरीर दी है। जांच में सच सामने आ जाएगा। कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार विश्नोई ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट लिखकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed