{"_id":"9e86cb4890682bce31ff8edab6b89650","slug":"fir-against-member-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरमैन के जेठ ने दर्ज कराई सदस्य के खिलाफ रिपोर्ट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेयरमैन के जेठ ने दर्ज कराई सदस्य के खिलाफ रिपोर्ट
अमर उजाला, शाहजहांपुर
Updated Fri, 22 Jan 2016 08:26 PM IST
विज्ञापन
गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को वार्ड नंबर दो मोहल्ला नौगवां कोट से सदस्य संजय त्रिपाठी ने चेयरमैन के भतीजे सुनील गुप्ता पर जान से मारने की नियत से फायर करने का आरोप लगाया था। थाने पर दोनो पक्षों के बीच जमकर वाद विवद और हंगामा हुआ था। पुलिस ने इस मामले में संजय त्रिपाठी की तरफ से सुनील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। देर रात सुनील के पिता ने भी पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। दर्ज कराई रिपोर्ट में रामचंद्र ने बताया कि संजय त्रिपाठी बृहस्पतिवार को अपने तीन चार साथियों के साथ उनके घर में घुस आए और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर लात घूसों से मारना पीटना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर उक्त लोग जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।
विज्ञापन