फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farmers unable to protect themselves in case of death of the administration

किसान की मौत मामले में खुद को बचाने में जुटा प्रशासन

Sat, 09 May 2015 10:56 PM IST
बीसलपुर।
बीसलपुर। Updated Sat, 09 May 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
Farmers unable to protect themselves in case of death of the administration
गांव टेढ़ालेखराज में फसली क्षति से आहत किसान ख्यालीराम ने शुक्रवार शाम खेत में ही जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। अब प्रशासन अपनी खामियों पर पर्दा डालने के लिए बचाव में जुट गया है। तहसीलदार ने ख्यालीराम की मौत की वजह घरेलू कलह होना बताया है। इस पर परिवार वालों ने सख्त ऐतराज जताया है। वहीं किसान के मौत की इस मार्मिक घटना से गांव वाले भी आहत हैं। गांव में किसान के मौत के शोक में शनिवार को सभी दुकानें बंद रहीं।
विज्ञापन

गांव टेढ़ालेखराज निवासी रामप्रसाद ने बताया कि बड़े पैमाने पर हुई फसली क्षति से आहत होकर उनके बड़े भाई ख्यालीराम ने शुक्रवार को जहर खाकर खेत में आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने शुक्रवार रात ही शव को कब्जे में ले लिया था। शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उस घटना से मृतक के घर कोहराम मच गया था। वहीं तहसीलदार ने किसान के मौत की वजह घरेलू कलह बताया है।
विज्ञापन

तहसीलदार के इस बयान से ख्यालीराम के परिवार वाले खासे दुखी हैं। छोटे भाई रामप्रसाद का कहना है कि प्रशासन ने उसके भाई की बर्बाद फसल का एक तो मुआवजा देना उचित नहीं समझ।ा अब प्रशासन अपनी गलती को छिपाने और जवाबदेही से बचने के लिए इस तरह की बात कह रहा है। शनिवार देर शाम जब ख्यालीराम का शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। बाद में परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं शोक में गांव की सभी दुकानें बंद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 तहसीलदार ने क्या कहा
तहसीलदार नन्हेलाल ने यह तो स्वीकार करते हैं कि ख्यालीराम की  चार बीघा जमीन में से ढाई बीघा जमीन में गेहूं की फसल थी। जिसमें नुकसान भी हुआ। मगर फसल बर्बादी की वजह से किसान के आत्महत्या करने की बात से उन्होंने साफ इनकार किया है। उनका दावा है कि किसान ने फसल बर्बादी के चलते नहीं बल्कि घरेलू कलह के चलते आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed