फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farmers Market campus uproar cut

किसानों ने मंडी परिसर में काटा हंगामा

Sat, 25 Apr 2015 12:16 AM IST
पुवायां।
पुवायां। Updated Sat, 25 Apr 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
Farmers Market campus uproar cut
बारिश से खराब हुई फसलों की राहत राशि का चेक देने के नाम पर लेखपाल रुपये मांग रहे हैं। यह आरोप लगाते हुए किसानों ने शुक्रवार को मंडी परिसर में जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के किसानों को राहत राशि के चेक मंडी परिसर में बनाए जा रहे हैं। सभी लेखपाल एक स्थान पर बैठकर चेक तैयार करने से लेकर वितरण तक का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

सहायता चेक प्राप्त करने के लिए तमाम किसान सुबह होते ही मंडी परिसर आ जाते हैं। किसानों का आरोप है कि कुछ लेखपाल और मौके पर मौजूद दलाल किस्म के लोग चेक दिलाने के नाम पर उनसे रुपये मांगते हैं। किसान पहले से ही परेशान हैं। बारिश ने सब कुछ तबाह कर दिया, ऐसे में रुपये कहां से लाए जाएं। सुविधा शुल्क देने से इंकार करने पर अभद्रता की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामकिशोर, हरीलाल, विकास कुमार, रामभरोसे आदि ने बताया कि वह लोग लगातार चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अभी तक चेक नहीं मिल सके हैं। एसडीएम लालबहादुर ने कहा कि किसानों को चेक दिए जाने को काम तेजी से चल रहा है। चेक के लिए कोई राशि नहीं ली जा रही है। यदि कोई रुपये मांगता है तो उन्हें जानकारी दें, कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed