{"_id":"e444c2b52218e7ea64db95d64cbbf1d5","slug":"farmers-express-reeling-coming-into-the-deaths-of-elderly-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान एक्सप्रेस की चपेट में आने से अधेड़ की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान एक्सप्रेस की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
रोजा, शाहजहांपुर
Updated Thu, 23 Apr 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के समीप ट्रैक पार करते समय एक अधेड़ की किसान एक्सप्रेस की चपेट मे आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के गांव सल्लिया निवासी विनय प्रकाश तिवारी के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बृहस्पतिवार की सुबह करीब दस बजे साइकिल सवार एक अधेड़ मोबाइल से बात करते हुए रोजा स्टेशन के समीप बनी रेलवे लाइन को पार कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब वह डाउन मेल लाइन पर था, तभी सामने से किसान एक्सप्रेस आ गई। लोगों ने चीख कर अधेड़ को रुकने के लिए कहा, लेकिन मोबाइल पर बातों में मशगूल अधेड़ ने ध्यान नहीं दिया। इससे वह किसान एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। ट्रेन की टक्कर लगते ही वह साइकिल समेत रेलवे लाइन के बाहर गिर गया। सिर में चोट आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे जीआरपी के दरोगा नैपाल सिंह और अब्दुल कादिर ने तलाशी ली। पुलिस को मृतक की साइकिल पर एक झोला मिला। इसमें उसकी पास बुक, राशन कार्ड और रोजा गैस एजेंसी की पास किताब मिली है, जिससे मृतक की पहचान 50 वर्षीय विनय प्रकाश तिवारी निवासी गांव सल्लिया थाना रोजा के रूप में हुई।
दरोगा नैपाल सिंह का कहना है कि मृतक रोजा स्थित गैस एजेंसी पर कागजात जमा करने जा रहा था, तभी हादसे का शिकार हो गया। सूचना पर मृतक की पत्नी लल्ली, पुत्र राजन और पुत्री रजनी सहित अन्य घरवाले भी मौके पर आ गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।