{"_id":"9a48d22cb62f36c06d62ed57c99a6a00","slug":"farmers-down-from-express-railway-labor-contractor-s-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान एक्सप्रेस से गिरकर रेलवे के लेबर ठेकेदार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान एक्सप्रेस से गिरकर रेलवे के लेबर ठेकेदार की मौत
रोजा।
Updated Sat, 19 Sep 2015 08:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाउनयार्ड में किसान एक्सप्रेस से गिरकर रेलवे के लेबर ठेकेदार की मौत हो गई, जिसकी पहचान उसके पास से मिली एमएसटी से हुई है।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला आदर्शनगर निवासी 57 वर्षीय देशबंधु मिश्रा पिछले कई सालों से रेलवे में लेबर की ठेकेदारी का कार्य कर रहे थे। घरवालों के अनुसार वह शनिवार को ठेकेदारी के काम से हरदोई गए थे और किसान एक्सप्रेस से लौटने को कहा था। शनिवार की शाम करीब साढ़े छह बजे रोजा डाउन यार्ड के पास किसान एक्सप्रेस से एक यात्री को लोगों ने गिरते देखा, जिसकी मौत मौके पर ही हो गई। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची, तलाशी में मृतक की जेब से मिली एमएसटी से उनकी पहचान देशबंधु मिश्रा के रूप में हुई।
एमएसटी में दिखाए गए पते और मोबाइल नंबर पर जीआरपी ने संपर्क किया तो मृतक की पत्नी नीरजा मौके पर पहुंचीं। पति की लाश को देखकर वह बेसुध हो र्गइं। महिलाओं ने किसी तरह से नीरजा को संभाला। जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक देशबंधु के तीन बेटियां ही हैं। पिता की मौत की खबर से बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है।