{"_id":"408bc8bccef6e8ea7215475b3da518d0","slug":"farmar-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत पर युवक को गोली मारी, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत पर युवक को गोली मारी, गंभीर
जलालाबाद।
Updated Sat, 28 Feb 2015 08:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार देर शाम कटरी क्षेत्र के गांव चचुआपुर में खेत की रखवाली कर रहे एक युवक को तीन हमलावरों ने गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायल को अस्पताल भिजवाया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
चचुआपुर के रहने वाले राजीव सिंह कई सालों से कस्बे के मोहल्ला प्रतापनगर में रहते हैं। शुक्रवार को वह गांव पहुंचे और फसल की रखवाली के लिए रात को खेत पर चले गए। इसी दौरान मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव दहिलिया निवासी सुखवीर, अमित और लड़ैते वहां पहुंचे। इन लोगों ने राजीव से खेत से जाने को कहा। मना करने पर वह गाली-गलौज करने लगे। राजीव ने विरोध किया तो अमित ने तमंचे से गोली चला दी, जो राजीव के दाहिने पैर के साथ ही कूल्हे में जा धंसी। गोली की आवाज सुनकर आसपास खेतों में रखवाली कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तभी आरोपी फायरिंग करते हुए भाग निकले।