{"_id":"15199bf23b692aad344c796f830254f0","slug":"faizabad-young-student-missing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैजाबाद गया युवक लापता ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फैजाबाद गया युवक लापता
शाहजहांपुर।
Updated Sat, 25 Apr 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मतानी में रहने वाले 42 वर्षीय राजीव वर्मा एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। दस दिन पहले वह कंपनी की मीटिंग में शामिल होने के लिए फैजाबाद गए थे, इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं लग रहा। कोतवाली पुलिस ने शनिवार को गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
मोहल्ला मतानी निवासी चंद्रपाल वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि राजीव 16 अप्रैल की रात घर से कहकर निकले थे कि वह कंपनी की मीटिंग में फैजाबाद जा रहे हैं। 19 अप्रैल की सुबह वापस आ जाएंगे। राजीव के वापस नहीं आने पर 20 अप्रैल को चंद्रपाल ने फोन लगाकर राजीव से बात की लेकिन बात पूरी होने से पहले ही फोन कट गया। इसके बाद से राजीव का मोबाइल बंद जा रहा है। राजीव को सारी रिश्तेदारियों में तलाश किया गया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं लगा। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद आसपास के जिलों की पुलिस को सूचित कर दिया है।