{"_id":"43c4e238ee164f0e9ea6e0106340047e","slug":"failure-to-file-a-report-on-the-family-to-the-emperor-city-intersection-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपोर्ट दर्ज न करने पर घरवालों ने बादशाहनगर चौराहा किया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिपोर्ट दर्ज न करने पर घरवालों ने बादशाहनगर चौराहा किया जाम
सेहरामऊ दक्षिणी।
Updated Fri, 13 Nov 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
दीपावली की देर शाम गांव बेहटी चौराहे पर गल्ला व्यापारी राकेश अपनी दुकान पर पूजा करने के बाद साथी के साथ पैदल घर जाते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर बरेली भेजा गया। बाद में हालत में सुधार न होने पर घायल व्यापारी को लखनऊ रेफर कर दिया गया। रास्ते में व्यापारी की मौत हो गई। इसकी सूचना के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर घरवालों ने गांव वालों के साथ मिलकर मृतक का शव रखकर बादशाहनगर चौराहे पर शुक्रवार को जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ सदर ने गांव वालों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया तथा तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कराया है
क्षेत्र के गांव बेहटी निवासी गल्ला व्यापारी राकेश गुप्ता की गांव से आधा किमी दूर बेहटी चौराहा के पास दुकान है, जहां से वह रोजाना की तरह दीपावली की रात दुकान पर पूजा करके अपने घर गांव रिश्ते का भतीजा अवनीश के साथ पैदल जा रहा था। गांव एवं चौराहे के मध्य पीछे से बाइक लेकर आए पड़ोसी गांव जलालपुर बेहटी निवासी चालक आकाश ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इसमें राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। राकेश को गिरता देख कर चालक बाइक को छोड़कर अपने साथी अमित को लेकर मौके से भाग गया। वही मामूली रूप से घायल अवनीश की सूचना पर पहुंचे घरवाले राकेश को उपचार के लिए पहले जिला अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने बरेली रेफर कर दिया। यहां फायदा नहीं देखकर लखनऊ ले जाते समय रास्ते में राकेश की मृत्यु हो गई थी। इसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं होने के चलते पत्नी शशी गुप्ता के अलावा गांव के तमाम महिलाओं और पुरुषों ने मिलकर शुक्रवार की सुबह आठ बजे बादशाह नगर चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। भैयादूज के चलते हरदोई जाने वाले मुख्य सड़क मार्ग पर वाहनों का जाम लग गया। तीन घंटे के जाम में तमाम वाहनों की काफी लंबी लाइन लग गई। जाम की सूचना पर पहुंचे एसओ शाहिद अली ने ग्रामीणों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन गांव वाले किसी उच्चाधिकारी को मौके पर बुलाए जाने की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंचे सीओ सदर अनुराग दर्शन ने जाम खुलवाया। पुलिस ने राकेश की पत्नी शशी गुप्ता की तहरीर पर आकाश के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।