{"_id":"578e39d14f1c1b327fc4b647","slug":"eta-killings-would-not-keep-crying-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा कांड न होता तो सोती रहती पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटा कांड न होता तो सोती रहती पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो पुवायां।
Updated Tue, 19 Jul 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
वाइन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तहसील भर में बड़ी संख्या में पकड़े गए कच्ची शराब के सौदागर
अगर एटा के अलीगंज में कच्ची शराब से भारी संख्या में लोगों की मौत नहीं होती तो पुवायां तहसील में कच्ची शराब का धंधा खुलेआम चलता रहता। अधिकारियों के कड़े निर्देश के बाद चल रहे अभियान के तहत कच्ची शराब के तमाम सौदागर जेल के पीछे पहुंच गए हैं। अभियान से पूर्व यह लोग गरीब जनता की जान से खुलेआम खिलवाड़ कर रहे थे, लेकिन पुलिस और आबकारी विभाग के लोग मौन बैठे थे।
पुलिस पहुंची तो भाग निकले कच्ची शराब के सौदागर
भट्टी, लहन और 35 पीपे बरामद
मकसूदापुर/बंडा। क्षेत्र के तमाम गांवों में कच्ची शराब बनाए और बेचे जाने का धंधा खुलेआम चल रहा है। कुछ पुलिसकर्मियों की मिलीभगत के कारण कच्ची शराब बनाने और बेचने पर रोक नहीं लग पा रही है। अधिकारियों के आदेश पर कच्ची शराब बनाने वालों के खिलाफ अभियान की शुरूआत की गई तो हकीकत सामने आ गई।
सोमवार को बंडा पुलिस ने गांव कैथ भगौतीपुर के पास घेराबंदी की तो कच्ची शराब बनाने वाले मौके से भाग निकले। पुलिस को मौके से चार ड्रम लहन और 35 पीपे रखे मिले। लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। पुलिस ने अवैध शराब बनाने के लिए चलाई जा रही भट्ठी को भी तहस नहस कर दिया। कैथ भगौतीपुर के अलावा गांव बरगदा, ऑवा बुजुर्ग, डिमरई, बिरहना, भगवतांपुर, मकसूदापुर, नटिउरा, भांभी, कुइयां महोलिया आदि में भी खुलेआम शराब बनाई और बेची जाती है।
विज्ञापन
कच्ची शराब बनाते दो को पकड़ा
खुटार। मंगलवार को खुटार पुलिस ने गांव लौंहगापुर के जंगल से दो लोगों को कच्ची शराब बनाते पकड़ लिया। पकड़े गए गांव मोहनपुर के दुर्गाचरण और लल्लूराम के पास से 70 लीटर कच्ची शराब और भारी मात्रा में लहन के साथ ही शराब बनाने के उपकरण और यूरिया आदि बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। उधर आरोपियों के परिवार के लोगों का कहना है कि दुर्गाचरण और लल्लूराम मजदूरी करने गए थे, पुलिस ने दोनों को खेत से पकड़कर जेल भेज दिया है।
सेल्समैन और मैनेजर पर अभद्रता कर लूट का आरोप
पुवायां। पुवायां के गांव भटपुरा चंदू निवासी नैना देवी ने डीएम को दिए पत्र में बताया कि सोमवार को शराब दुकान का सेल्समैन और मैनेजर दो अन्य लोगों के साथ उसके घर घुस आए। उक्त शराब की तलाशी लेने के नाम पर उसके साथ अभद्रता और गाली गलोज करने लगे। इस दौरान घर में रखी डेढ़ हजार रुपये की नगदी, पायल आदि लूट लिया। नैना देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की है।