{"_id":"528b806e6e0d61789aa422988b518a9e","slug":"encroachment-removal-he-went-on-the-two-officers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाने को लेकर दो अफसर भिड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अतिक्रमण हटाने को लेकर दो अफसर भिड़े
तिलहर (शाहजहांपुर)
Updated Sat, 25 Apr 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
हाईवे किनारे चल रहे सड़क चौड़ीकरण अभियान के अंतर्गत भक्सी तिराहे के निकट दोपहर लगभग 12 बजे स्थानीय प्रशासन तथा सुरक्षा बलों की मौजूदगी में धर्मस्थलों की चहारदीवारी ध्वस्त करने को लेकर दो अफसर आपस में भिड़ गए। उनमें जमकर हाट-टाक हुई।
हुआ ये कि हाईवे को फोरलेन बनाने के लिए अधिग्रहीत की गई जमीन में दो धर्मस्थलों की चहारदीवारी हटाने के दौरान स्थानीय अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाने वाली टीम को दूसरी जगह भेज दिया। कुछ देर बाद वहां जिला मुख्यालय से पहुंचे अधिकारी ने शायर मीर सोज की मजार को ध्वस्त करने के बाद लेबलिंग कर रही मशीनें हटाने के निर्देश दिए। वहां मौजूद पुलिस के एक बड़े अधिकारी द्वारा अकारण उक्त कार्य को रुकवाने का कारण पूछने पर दोनों अफसरो में कहासुनी शुरू हो गई। इससे मौके पर तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई। खास यह रहा कि इस मामले में कुछ भी कहने के बजाय स्थानीय अफसरों ने चुप्पी साध ली।
बड़ी संख्या में मौजूद रहा पुलिस बल
इस दौरान भक्सी तिराहे पर सर्किल के कई थानों मदनापुर, जैतीपुर, खुदागंज कटरा व तिलहर की पुलिस फोर्स के अलावा पीएसी व राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही। इस दौरान पुलिस-प्रशासन के कईअधिकारी और नागरिक मौजूद रहे।