फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Eight injured accident

सड़क हादसों में युवक की मौत, आठ लोग घायल

Sun, 14 May 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। 
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।  Updated Sun, 14 May 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Eight injured accident
शाहजहांपुर - फोटो : अमर उजाला
ठिंगरी के पास बाइक सवार को ट्रक ने चपेट में लिया 
विज्ञापन

साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में पलटी कार

 
अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर कार पलटने से मासूम सहित पांच लोग घायल हो गए। अन्य दुर्घटनाओं में भी तीन लोग जख्मी हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना अल्हागंज के गांव जेरा रहीमपुर निवासी आवेश कुमार शुक्ला (35) पुत्र दयाशंकर बाइक से अकेले शनिवार देर शाम जलालाबाद से गांव लौट रहे थे। शाम लगभग साढ़े छह बजे अल्हागंज में ठिंगरी गांव के पास बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पुलिस ने 108 एंबुलेंस के जरिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया और उनके पास मिले मोबाइल से घरवालों को सूचना दी। जिला अस्पताल से घरवाले गंभीर हालत में बरेली ले जा रहे थे, तभी रास्ते में रात लगभग साढ़े दस बजे दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। उधर, फर्रुखाबाद रोड पर रसूलाबाद गांव के पास रविवार सुबह लगभग नौ बजे कार साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में पलट गई। इस हादसे में कार में सवार फर्रुखाबाद के थाना कायमगंज के कलक्टरगंज निवासी रामवीर (25) व उनकी पत्नी रेशमा, नौ माह का बेटा सत्यम, थाना जियोना निवासी अरुन (43) और उनकी पत्नी पूजा व अवनीश (43) घायल हो गए। सभी घायलों को मिर्जापुर के जरियनपुर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन यहां डॉक्टर नहीं मिलने के कारण सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं अन्य घटनाओं में घायल कलान के तारानगर निवासी ओमपाल (35) पुत्र लटूरी, थाना निगोही के गांव भितिया निवासी मुकेश (28) पुत्र वीरपाल, निगोही के गांव सरसैया निवासी बबलू (25) पुत्र हरिराम को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed