फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   During the treatment of the injured child death

घायल बालक की इलाज के दौरान मौत

Thu, 18 Feb 2016 08:10 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Thu, 18 Feb 2016 08:10 PM IST
विज्ञापन
सप्ताह भर पहले मारपीट में घायल हुए बालक की बुधवार रात इलाज के दौरान एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। उधर, पुलिस ने अभी तक एक भी आरोपी नहीं पकड़ा। इसको लेकर भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कश्यप ने कार्यकर्ताओं के साथ जाकर एसडीएम व सीओ को ज्ञापन देकर उचित धाराओं में मुकदमा तरमीम करने और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

कलान क्षेत्र के गांव मालौ निवासी घासीराम के 12 साल के बेटे अनूप कश्यप ने 12 फरवरी को आबादी क्षेत्र में लगे पेड़ से बेर तोड़ लिए थे। आरोप है कि इससे नाराज पड़ोस के लोगों ने अनूप को पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया था। उसे गंभीर हालत में फर्रुखाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां बुधवार देर रात उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने महज एनसीआर दर्ज की थी। अभी तक कोई आरोपी पकड़ा भी नहीं गया। एसडीएम व सीओ को दिए गए ज्ञापन में इस मामले में उचित धाराओं में मुकदमा तरमीम कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा मृतक के घरवालों को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

उधर, इस मामले में कलान एसओ अमर सिंह ने बताया कि बेर तोड़ने को लेकर बच्चों में विवाद हुआ था। मगर पुलिस की जांच में मारपीट का आरोप सही नहीं पाया गया। फिर भी दो आरोपियों के खिलाफ  एनसीआर दर्ज कर ली गई थी। अगली कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed