{"_id":"58554ab84f1c1bd20964a8bc","slug":"during-the-assault-killing-elderly","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के दौरान बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट के दौरान बुजुर्ग की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Sun, 18 Dec 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। थाना आरसी मिशन में नाली के विवाद में मारपीट के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस हार्टअटैक से मौत बता रही है। शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है। मोहल्ला गढ़ी गाड़ीपुरा निवासी नीरज मौर्या ने बताया कि उसके मकान से निकलने वाले गंदे पानी का निकास पड़ोसी ने चबूतरा निर्माण करके बंद कर दिया। विरोध करने पर वह लोग झगड़े पर अमादा हो गए। दोनो पक्षों के बीच चल रहे विवाद को देखने के लिए पुलिस पहुंची और मामले को शांत करके लौट गई। आरोप है कि विपक्षियों ने नीरज मौर्या के 60 वर्षीय पिता जगदीश को पकड़ लिया और उनसे मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को शांत किया। थानाध्यक्ष केके तिवारी ने बताया कि जगदीश की मौत हार्ट अटैक से हुई है। पिटाई के दौरान मारपीट का आरोप झूठा है।
विज्ञापन