फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   During marriage controversy The death of the young man firing

शादी में विवाद के दौरान फायरिंग युवक की मौत

Sun, 24 May 2015 11:44 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sun, 24 May 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
During marriage controversy The death of the young man firing
थाना आरसी मिशन क्षेत्र के मोहल्ला फत्तेपुर रेती में रविवार की रात शादी में दहेज हो लेकर हुए विवाद में लड़के की पिता ने लड़की के भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव चौरा हार निवासी जयराम अपनी बेटी अनामिका की शादी फत्तेपुर रेती निवासी संजय त्रिपाठी के बेटे अमन से तय हुई थी। रविवार को फत्तेपुर रेती के ग्रीन वैली स्कूल के पास एक मैरिज लॉन में दोपहर में तिलक समारोह हुआ था और शाम को शादी होनी थी। रात करीब आठ बजे शादी की तैयारियां चल रही थी, तभी दहेज में रकम बढ़ाने को लेकर लड़के के पिता संजय त्रिपाठी का लड़की वालों से विवाद हो गया। बताया जाता है कि शादी सात लाख रुपये में तय हुई, लेकिन संजय त्रिपाठी ने एन वक्त पर 14 लाख रुपये की मांग कर दी। इसी बात को लेकर लड़का-लड़की पक्ष में विवाद बढ़ गया। विवाद बढने पर संजय त्रिपाठी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल फायर कर दिया। गोली लड़की के भतीजे 30 वर्षीय मनोज कुमार के सीने में गोली लगी। गोली चलते ही शादी समारोह में भगदड़ मच गई। घायल को आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed