{"_id":"58727c914f1c1b1b75ba7cbb","slug":"drunken-husband-reaped-from-teeth-wife-s-nose","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी पति ने दांतों से काटी पत्नी की नाक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराबी पति ने दांतों से काटी पत्नी की नाक
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Sun, 08 Jan 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब के नशे में शनिवार रात पति ने पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। विरोध करने पर दांतों से पत्नी नाक काट ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव कुंभिया माफी निवासी जमुना देवी ने रिपोर्ट में बताया कि उसका पति जगदीश शराबी है। वह आए दिन शराब के नशे में घर आता है और उसके साथ ही बच्चों की बेवजह बेरहमी से पिटाई करता रहता है। शनिवार रात भी जगदीश शराब के नशे में धुत्त होकर घर पहुंचा और जमुना देवी को पीटने लगा। विरोध करने पर जगदीश ने दांतों से पत्नी नाक काट ली। पत्नी के लहूलुहान हो जाने पर वह घर से भाग निकला। रविवार सुबह पीड़ित घर पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते चलें कि गांव कुंभिया के तमाम घरों में कच्ची शराब का धंधा खुलेआम किया जाता है, लेकिन पुलिस और आबकारी विभाग इस ओर ध्यान देने की जरूरत नहीं समझते।
विज्ञापन