फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Drove up with millions of merchant robbery

गल्ला व्यापारी के साथ हुई लाखों की लूट की घटना

Sat, 09 Jan 2016 11:14 PM IST
मिर्जापुर।
मिर्जापुर। Updated Sat, 09 Jan 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Drove up with millions of merchant robbery
शुक्रवार की रात कोलाघाट पुल पर हुई गल्ला व्यापारी के साथ दो लाख तीन हजार रुपये की लूट की घटना व्यापारी और गल्ला आढ़ती सहित कई संबंधितों केे विरोधाभासी बयानों से पुलिस संदिग्ध मान रही है। पुलिस ने व्यापारी की निशान देही पर हिरासत में लिए गए तीनों युवकों को फिलहाल जांच पड़ताल के बाद थाने से छोड़ दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सिंगहायुसुफपुर निवासी गल्ला व्यापारी अमलेश भारद्वाज ने शुक्रवार रात करीब आठ बजे थाने आकर पुलिस को बताया था कि वह जलालाबाद मंडी में गल्ला बेचकर सांय करीब पौने छह बजे अपने 12 वर्षीय पुत्र अंकित के साथ मोपेड से वापस घर लौट रहा था। रास्ते में कोलाघाट पुल के समीप पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोककर पट्टे से पिटाई करके पैंट और बनियान की जेब में रखे दो लाख तीन हजार रुपये लूटकर वापस जलालाबाद की तरफ भाग गए।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रभुकांत ने तुरंत गल्ला व्यापारी की तहरीर पर लूट का अभियोग दर्ज कर पीड़ित व्यापारी के साथ घटनास्थल पर गए और व्यापारी के बताए अनुसार जलालाबाद में याकूबपुर पड़ाव पर चल रहे ढाबों पर लुटेरों की तलाश की। एक ढाबे पर बैठे दो युवकों को देखकर व्यापारी ने कहा कि इन्हीं लोगों ने उसके साथ मारपीट कर लूट की है। एसओ ने सीओ आदेश कुमार त्यागी, इंस्पेक्टर जलालाबाद यतेन्द्र्र भारद्वाज,एसओ कलान अमर सिंह यादव को मौकेे पर बुलाकर संदिग्ध युवकों को बाइक के साथ थाने ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को सीओ, एसओ मिर्जापुुर, कलान और इंस्पेेक्टर जलालाबाद नेे पीड़ित अमलेश केे अलग अलग लिए बयानों में भारी विरोधाभास पाया गया। लूूट के शिकार व्यापारी ने रिपोर्ट में दो लाख तीन हजार की लूूट बताई जबकि पूूछताछ मेें उसनेे कुुल 97 हजार रुपये होना स्वीकार किया। इसकी पुुष्टि जलालाबाद मंडी के गल्ला आढ़ती नेे भी की,जहां उसने गल्ला बेंचा था। यही नहीं व्यापारी नेे लूट का समय लगभग पौने छह बजे बताया,जबकि गल्ला आढ़ती और टे्रक्टर मिस्त्री नेे सात बजेे तक उसकी उपस्थिति जलालाबाद मंडी मे ही बताई।

एसओ ने बताया कि लुटे व्यापारी, उसकेे 12वर्षीय पुत्र अंकित, टे्रक्टर चालक और गल्ला मंडी के आढती के विरोधाभासी बयानों से लूूट की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। हिरासत में लिए गये युवकों के संबंध में भी पूरी जांच पड़ताल की गयी,जो साफ सुथरी छवि के पाये गये हैं। इस लिए उन्हें छोड़ दिया गया है। फिलहाल लूट के शिकार व्यापारी द्वारा दर्ज करवाये गये मुकदमे की विवेचना जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed