{"_id":"5749e98d4f1c1b9b376918b1","slug":"drove-the-business-after-the-death-of-a-police-beating-organically","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पिटाई से गल्ला कारोबारी की मौत के बाद बवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस पिटाई से गल्ला कारोबारी की मौत के बाद बवाल
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sun, 29 May 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
एक विवाद में शनिवार सुबह थाने लाए गए करकौर गांव के एक गल्ला व्यापारी की दोपहर को थाने में ही हालत बिगड़ गई और इलाज के लिए ले जाते वक्त उन्होंने दम तोड़ दिया। परिवार वालों का आरोप है कि थाने में पिटाई की वजह से मौत हुई। गुस्साए ग्रामीणों ने देर शाम तिलहर-जैतीपुर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया और पुलिस पर पथराव किया। एक दरोगा समेत कुछ पुलिस कर्मियों के चोटें आई हैं। देर रात दो पुलिस वालों समेत चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। खबर लिखे जाने तक भीड़ मौक पर डटी थी। करकौर के रहने वाले 35 वर्षीय रामसेवक का तिलहर के व्यापारी कल्लू से लेन-देन का विवाद चल रहा था। परिवार वालों के अनुसार रामसेवक को कल्लू का कुछ रुपया चुकाना था। कल्लू की शिकायत पर एसओ मोहम्मद इश्तियाक और सिपाही वसीम ने रामसेवक को शनिवार सुबह थाने बुलाया। आरोप है कि पुलिस ने रामसेवक की जमकर पिटाई की। इससे रामसेवक के पेट में पहले दर्द हुआ और फिर हालत काफी खराब हो गई। पुलिस ने उनके पिता रामकिशोर को हिरासत में बैठाने के बाद रामसेवक को उनके भाइयों के साथ इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। रास्ते में बंथरा के पास रामसेवक की मौत हो गई तो परिवार वाले शव लेकर ककरौर लौट गए। इस बीच ग्रामीणों ने शाम करीब साढ़े सात बजे तिलहर-जैतीपुर रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। वे एसओ जैतीपुर एवं सिपाही वसीम के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। जाम खुलवाने पहुंची जैतीपुर पुलिस टीम और उसके वाहनों पर गुस्साई भीड़ ने पथराव कर दिया। पुलिस वालों ने भागकर अपनी जान बचाई। पत्थर लगने से एसआई राजेश बाबू मिश्रा घायल हो गए, कुछ और पुलिस कर्मियों के भी चोटें आई हैं।
ेिंववाद बढ़ता देख सीओ तिलहर डॉ. कृष्णगोपल यादव मौके पर पहुंचे, इस बीच गढ़िया रंगीन और मीरानपुर कटरा थाने से भी फोर्स बुला लिया गया। सीओ भीड़ को समझाने के प्रयास में लग गए। बाद में एएसपी देहात रमेश कुमार भारतीय को भी मौके पर आना पड़ा। इसके बाद एसपी डॉ. मनोज कुमार से बात हुई तो उन्होंने मुकदमा लिखने के निर्देश दिए। इस पर पिता से तहरीर ले ली गई, इसमें दरोगा राजेश बाबू मिश्रा, सिपाही वसीम, गल्ला व्यापारी कल्लू और उसके लड़के के नामजद किया गया है। एसपी ने बताया कि रविवार को तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा।